Saturday, June 30, 2007

प्यार

प्यार करते है तुम्हें, यह इकरार हम करते है
निभाएगे प्यार सदा, यह वादा हम करते है

प्यार तुम करो मुझसे, यह जरुरी नही
प्यार तो प्यार है कोई समजोता नही

रिश्तो मे ना उलझो प्यार को, प्यार का कोई नाम नही
प्यार तो कुदरत की देन है, जिस का कोई जवाब नही

विशाल दिल है मेरा, उस मे सभी रहेते है
करते है जो नफरत मुजसे, वो भी उसी मे रहते है

Saturday, May 19, 2007

जन्म दिन

जन्म दिन है मेरा मनाओ ख़ुशी या गम
अफ़सोस है इस बात का साल एक हुआ है कम
मत कर अफ़सोस कहता है मनु
अनुभव बड़ा है साल का क्या ये है कम
और वरिष्ठो कि कतार मे आगे बडे है हम